लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट को चौथी तिमाही में 272 करोड़ रुपए का मुनाफा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड को मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 272.36 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।

हालांकि, इससे पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 765.82 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में उसकी कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि में हुई 1991.74 करोड़ रुपए से घटकर 1,984.39 करोड़ रुपए रही।

जी एंटरटेनमेंट के मुताबिक उसका परिणाम मुख्य रूप से कोविड-19 के कारण व्यापार गतिविधियों पर लगी रोक से प्रभावित हुआ है, इसलिए इनके बीच तुलना नहीं की जा सकती।

कंपनी ने कहा, "31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष के परिणाम पर मुख्य रूप से कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का असर रहा है। इसलिए 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के परिणाम की पिछली अवधि से बिल्कुल तुलना नहीं की जा सकती।"

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 793.04 करोड़ रुपए रहा जो इससे पिछले वर्ष (2019-20) में 524.59 करोड़ रुपए रहा था। वित्तीय वर्ष 2020-21 में उसकी कुल आय 7,840.35 करोड़ रुपए रही जबकि 2019-20 में यह 8,413.50 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी ने कहा कि मार्च 2021 की शुरुआत से भारत कोविड- 19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, इसकी वजह से एक बार फिर देशभर में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाये गये हैं। इनका फिर से आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर