लाइव न्यूज़ :

भारत में रिश्वतखोरी, अन्य मामलों के निपटान को एसईसी को 1.9 करोड़ डॉलर देगी डब्ल्यूपीपी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञापन समूह डब्ल्यूपीपी पीएलसी अमेरिकी बाजार नियामक प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) को विभिन्न उल्लंघनों के आरोपों के निपटान के लिए 1.9 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा। इसमें समूह की एक अनुषंगी द्वारा विज्ञापन अनुबंधों के एवज में भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप भी शामिल है।

एसईसी ने डब्ल्यूपीपी के मामले के निपटान की पेशकश को स्वीकार करने संबंधी आदेश जारी करते हुए कहा कि रिश्वतखोरी का यह मामला डब्ल्यूपीपी की भारत में बहुलांश हिस्सेदारी वाली अनुषंगी से संबंधित है। इस अनुषंगी ने बिचौलियों के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को लाखों डॉलर की घूस दी।

नियामक ने कहा, ‘‘भारतीय अनुषंगी द्वारा रिश्वत देने से डब्ल्यूपीपी को अनुचित तरीके से 56,69,596 डॉलर का फायदा हुआ।’’

एसईसी ने कहा कि इसके अलावा डब्ल्यूपीपी को चीन, ब्राजील और पेरू में भी अपनी अनुषंगियों के जरिये इसी तरह का अनुचित लाभ हुआ है।

एसईसी ने कहा कि इन निष्कर्षों को स्वीकार या स्वीकार किए बिना डब्ल्यूपीपी ने रिश्वतखोरी और विदेशी भ्रष्टाचार व्यवहार कानून (एफसीपीए) के उल्लंघन के मामले का निपटान करने की सहमति दी है। डब्ल्यूपीपी 1.01 करोड़ डॉलर की अवैध कमाई, 11 लाख डॉलर का पूर्वनिर्णय ब्याज और 80 लाख डॉलर का जुर्माना चुकाएगी।

मौजूदा विनिमय दर के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी विज्ञापन कंपनी को करीब 140 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार