लाइव न्यूज़ :

वर्ल्डस्टील के नए चेयरमैन जिंदल ने कहा, इस्पात उत्पादन को कार्बन मुक्त करने की जरूरत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर वर्ल्डस्टील के नवनियुक्त चेयरमैन सज्जन जिंदल ने बुधवार को इस्पात उत्पादन को कार्बन मुक्त करने की दिशा में काम कर ‘स्वच्छ भविष्य के निर्माण’ के लिए उद्योग के संयुक्त प्रयास का आह्वान किया।

जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारत स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) जिंदल ने वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के चेयरमैन के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद यह टिप्पणी की।

वह बेल्जियम स्थित इस वैश्विक उद्योग निकाय के चेयरमैन के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं।

जिंदल के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘‘वर्ल्डस्टील एसोसिएशन के चेयरमैन के रूप में सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। अगले कुछ साल वैश्विक इस्पात उद्योग के लिए दिलचस्प लग रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारों और नीति निर्माताओं ने महसूस किया है कि अपनी अर्थव्यवस्थाओं के पुनर्निर्माण के लिए उन्हें बुनियादी ढांचे पर अपना खर्च बढ़ाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?