लाइव न्यूज़ :

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: हक से लें अपना अधिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2019 13:51 IST

हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी अशिक्षित है, जो अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अनजान है। लेकिन जो शिक्षित लोग हैं, अधिकतर वे भी अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति उदासीन नजर आते हैं...

Open in App

दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सबसे पहले 15 मार्च 1983 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है।  

इस दिन विभिन्न देशों में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए कई तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं। 15 मार्च, 1962 को अमेरिकी कांग्रेस में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने उपभोक्ता अधिकारों को लेकर शानदार भाषण दिया था। इस ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। 

उपभोक्ता की आम समस्याएंकई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है कि किसी भी वस्तु को उसपर लिखे गए कीमत से ज्यादा दाम पर बेंचा जाता है, दुर्घटना होने पर भी कई बार बीमा कंपनी क्लेम का भुगतान नहीं करती। बाजार से चिप्स या कुछ भी पैकेट बंद सामान खरीदने के बाद पैकेट खोलने पर सामान खराब निकलने पर भी दुकानदार पैकेट बदलने को तैयार नहीं होते। इस तरह की कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना होने पर मन ही मन कुढ़ते रहते हैं। 

उपभोक्ता के अधिकारयदि आप भी ऐसी परेशानी का सामना किए हैं तो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़कर न्याय पा सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कोई वस्तु, सेवा लेते समय भुगतान करते हैं पर उसकी रसीद नहीं लेते। सबसे जरूरी है कि आप जो भी वस्तु, सेवा अथवा उत्पाद खरीदें, प्रूफ के तौर पर उसकी रसीद जरूर लें। 

यदि आपके पास कोई सबूत ही नहीं है तो आप सामने वाले की गलती साबित नहीं कर पाएंगे। कई ऐसे मामले हैं जिनमें उपभोक्ता अदालतों से उपभोक्ताओं को पूरा न्याय मिला है। कई मामलों में आरोपी व्यक्ति या कंपनी को मानसिक प्रताड़ना और अन्य हर्जाना भी चुकाना पड़ा है।

स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेजने के बाद भी सही समय पर आवेदन न पहुंचने पर डाक विभाग की लापरवाही को लेकर भी उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। स्पीड पोस्ट को डाक अधिनियम में एक आवश्यक सेवा माना गया है। ऐसे में उपभोक्ता अदालत यदि डाक विभाग को दोषी पाती है तो उसे मुआवजा देने का आदेश दे सकती है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के आने से उपभोक्ताओं को शीघ्र, त्वरित व कम खर्च पर न्याय दिलाने का काम आसान हुआ है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां व प्रतिष्ठान भी अपनी सेवाओं अथवा उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने के प्रति सचेत हुए हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 14 में स्पष्ट किया गया है कि यदि मामले की सुनवाई के दौरान यह साबित हो जाता है कि वस्तु अथवा सेवा किसी भी प्रकार से दोषपूर्ण है तो उपभोक्ता मंच द्वारा विक्रेता, सेवादाता या निर्माता को यह आदेश दिया जा सकता है कि वह खराब वस्तु को बदले और उसके बदले दूसरी वस्तु दे तथा क्षतिपूर्ति का भी भुगतान करे या फिर ब्याज सहित पूरी कीमत वापस करे।

इस समय देशभर में 500 से भी अधिक जिला उपभोक्ता फोरम हैं तथा प्रत्येक राज्य में एक राज्य उपभोक्ता आयोग है। राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग नई दिल्ली में है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत