लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट में गिरी भारत की GDP रैंकिंग, 5वें से फिसलकर 7वें स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 3, 2019 20:55 IST

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वित्त वर्ष 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मोदी 2.0 सरकार के पचास दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में जारी रिपोर्ट कार्ड में दावा किया था कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये लगातार कई कदम उठाये जा रहे हैं।

Open in App

रुपये के कमजोर होने के कारण भारत की अर्थव्यवस्था 2018 में फिसलकर सातवें स्थान पर आ गयी है। विश्वबैंक की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली थी। एक समय ऐसा भी रहा था जब डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 74 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गया था।

यह रिपोर्ट ऐसे समय आयी है जबकि चर्चा चल रही है कि 2025 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएचएस मार्किट ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा 2025 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में भारत की जीडीपी का आकार 2,726.32 अरब डॉलर रहा। इसकी तुलना में फ्रांस का जीडीपी 2,777.53 अरब डॉलर और ब्रिटेन का 2,825.20 अरब डॉलर रहा। इससे पहले 2017 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2,650 अरब डॉलर था। उस समय भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। इसी तरह फ्रांस और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2017 में क्रमश: 2,590 अरब डॉलर और 2,640 अरब डॉलर की थी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वित्त वर्ष 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मोदी 2.0 सरकार के पचास दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में जारी रिपोर्ट कार्ड में दावा किया था कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये लगातार कई कदम उठाये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी की वृद्धि दर कम होकर 5.8 प्रतिशत पर आ गयी थी। यह इसका करीब पांच साल का निचला स्तर है। 

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?