लाइव न्यूज़ :

बिहार में 30 हजार करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं पर काम जारी: गडकरी

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर बिहार में 30,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

गडकरी बिहार में सोन नदी पर कोइलवर पुल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया। इस पुल का निर्माण 266 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यातायात का प्रमुख मार्ग है।

तीन लेन की सड़क वाला यह पुल डेढ किलोमीटर लंबा है। मौजूदा रेल और सड़क यातायात वाले 138 साल पुराने दो लेन के पुल के स्थान पर यह नया छह लेन का पुल बनाया जा रहा है। उसी के एक हिस्से के तौर पर तीन लेन वाला ढांचा अभी तैयार हुआ है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘गडकरी ने बताया कि बिहार में 30,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सड़क परियोजनाओं के लिये भूमि अधिग्रहण के वासते 4,600 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।’’

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री के पैकेज के तहत 1,459 किलोमीटर की 24 परियोजनायें हैं, इनमें से 875 किलोमीटर पर काम पूरा होने को है। इसके तहत आगामी मार्च तक 125 किलोमीटर के लिये ठेका दे दिया जायेगा और उसके बाद 459 किलोमीटर के लिये भी ठेका जारी किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क कोष (सीआरएफ) के तहत पिछले छह साल के दौरान बिहार में 2,097 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसमें से अब तक 1,281 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सात किलोमीटर लंबे चार लेन के कोशी नदी पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसी प्रकार 1,110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार किलोमीटर लंबे विक्रमशिला पुल के लिये निविदायें जारी कर दी गई हैं। इसका निर्माण कार्य 2024 तक पूरा होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट