लाइव न्यूज़ :

विप्रो ने शेयर पुनर्खरीद के लिये रिकार्ड तारीख 11 दिसंबर तय की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने बुधवार को कहा कि उसने 9,500 करोड़ रुपये तक के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिये रिकार्ड तारीख 11 दिसंबर तय की है।

विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...कंपनी ने पुनर्खरीद में भागीदारी को लेकर इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता और नामों के निर्धारण के मकसद से रिकार्ड तिथि 11 दिसंबर, 2020 तय की है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने 400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 23,75,00,000 इक्विटी शेयर के पुनर्खरीद को मंजूरी दी है।

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी 3,000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर भाव पर 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद का प्रस्ताव किया है।

विप्रो ने पिछले साल 325 रुपये प्रति इक्विटी भाव पर 32.31 करोड़ शेयर की पुनर्खरीद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर