लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी के लिखित आदेश को पढ़ने के बाद अगले कदम तय करेंगे: जालान कलरॉक गठजोड़

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:00 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत जेट एयरवेज के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान कलरॉक गठजोड़ ने कहा है कि वह एनसीएलटी के लिखित आदेश को पढ़ने के बाद अपने अगले कदम तय करेगा। गठबंधन ने इस बात पर जोर दिया है कि वह इस एयरलाइन की उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए उड्डयन अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य करेगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को जेट एयरवेज के लिए जालान-कलरॉक गठजोड़ की दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दी।

जेट एयरवेज दो साल से दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया से गुजर रही थी। दो दशक से ज्यादा समय से सेवा दे रही विमानन कंपनी ने अप्रैल, 2019 में परिचालन को निलंबित कर दिया था।

एनसीएलटी ने अपने मौखिक आदेश में यह भी कहा कि वह स्लॉट (उड़ानों की समय सारिणी में समय) आवंटनों की ऐतिहासिक विश्वसनीयता को लेकर कोई निर्देश नहीं दे रहा और सरकार या उचित प्राधिकरण इस मुद्दे पर ध्यान देगा। लिखित आदेश जारी किया जाना बाकी है।

गठजोड़ ने एक बयान में कहा कि यह सफर अब तक "अत्यधिक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक" रहा है।

इसमें कहा गया, "गठजोड़ समाधान योजना को मंजूरी देने से जुड़े एनसीएलटी के लिखित आदेश का इंतजार कर रहा है और वह सभी हितधारकों को उनकी प्रिय एयरलाइन की वापसी के लिए अगले कदमों की जानकारी देगा।"

बयान के मुताबिक गठजोड़ ने जेट एयरलाइन की उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और अपने सभी प्रतिद्वंदियों के साथ काम करने की अपनी इच्छा दोहरायी।

बयान में कहा गया, "हम इस समर्थन से वशीभूत हैं। हमारी टीम एनसीएलटी द्वारा लिखित आदेश जारी करते ही उसका अध्ययन करेगी और इसके बाद हम अगले कदमों को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे।"

गठजोड़ ने साथ ही कहा कि यह सफर ऋणदाताओं की समिति (सीओसी), समाधान पेशेवर, गठजोड़ के परामर्शदाताओं एवं सलाहकारों और दुनिया भर में जेट एयरवेज के लाखों शुभचिंतकों और वफादार ग्राहकों के निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं होता जो पूरी प्रक्रिया के दौरान उसके साथ खड़े रहे।

जेट एयरवेज के ऋणदाताओं की समिति ने अक्टूबर, 2020 में ब्रिटेन स्थित कलरॉक कैपिटल और यूएई स्थित उद्यमी मुरारी लाल जालान के गठजोड़ द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव