लाइव न्यूज़ :

गिरती अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी खामोश क्यों? कांग्रेस का हमला जारी

By शीलेष शर्मा | Updated: October 20, 2019 10:07 IST

कांग्रेस गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमले कर रही है बावजूद इसके सरकार दावा करती आ रही है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा की ओर बढ़ रही है और दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस लगातार गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरने कि कोशिश कर रही है।अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी की खामोशी बरकरार है। वो आर्टिकल 370 पर जमकर बोल रहे हैं।

दुनियाभर की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने भारत की गिरती अर्थव्यवस्था का गहरी चिंता जताते हुए सरकार को भले ही चेताया हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार यह मानने को तैयार नहीं कि देश की अर्थव्यवस्था पर कोई संकट है.  कांग्रेस गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमले कर रही है बावजूद इसके सरकार दावा करती आ रही है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा की ओर बढ़ रही है और दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

सरकार कितने भी दावे करें लेकिन आंकड़े बताते है कि अर्थव्यवस्था एक ऐसे दौर में पहुंच गई है कि यदि उस पर सही ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय खतरों से भरा होगा. आईएमएफ ने 15 अक्टूबर को भारत की जीडीपी का अनुमान 7 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी होने की संभावना व्यक्त की है. जबकि विश्व बैंक ने  13 अकटूबर को 2019-20 के लिए जीडीपी की दर 6.8 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी होने का आंकलन बताया है.

फिच ने इसी अवधि में विकास दर 6.6 फीसदी रहने की संभावना व्यक्त की है. जबकि ओईसीडी ने 1.3 फीसदी की गिरावट दिखाकर जो अनुमानित विकास दर दी उसमें यह आंकड़ा 5.9 फीसदी पर जा पहुंचा है. एशियन डव्लपमेंट बैंक के अनुसार  विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है और मूडी ने 5.8 फीसदी विकास दर का अनुमान व्यक्त किया है.

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के अलावा हाल ही में नोबल पुरस्कार से नवाज़े गए प्रो. अभिजीत बनर्जी ने भी देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

वाणिज्यमंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी ने इस मुद्दे को और विवादित बना दिया है. प्रियंका गांधी ने तो पीयूष गोयल की टिप्पणी पर ट्वििट किया और लिखा ‘मंत्रियों का काम कॉमेडी सरकार चलाना है ना कि अर्थव्यवस्था को सुधराना. उन्होंने तंज कसा कि भाजपा नेता अपना काम करने कीजगह दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे  है . उनको यह नहीं दिख रहा कि देश की अर्थव्यवस्था धराशाही हो रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने इसी मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आंकड़े पेश किये यह साबित करने के लिए कि देश कहां पहुंन गया है, बच्चों के पोषण को लेकर भारत की स्थिति नेपाल, पाकिस्तान, बांगलादेश से भी नीचे पहुंच गई है. बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है. बैंकों से लोगों का विश्वास उठ रहा है पीएमसी बैंक संकट ने लोगों के विश्वास को तोड़ा है, उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि पीएमसी बैंक संकट के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है. 

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्थानरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें