लाइव न्यूज़ :

कैग जो भी दस्तावेज, आंकड़े और फाइल मांगें, वे उन्हें उपलब्ध कराए जाएं: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित करते हुए सरकारी विभागों से कहा कि कैग जो भी दस्तावेज, आंकड़े और फाइल मांगें, वे उन्हें उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘राजकोषीय घाटे और सरकारी व्यय पर आपकी चिंताओं को हमने सकारात्मक तरीके से लिया है’’।

मोदी ने कहा कि कैग को महामारी के समय में अपनाए गए बेहतरीन उपायों और क्रमबद्ध सीखों का अध्ययन करना चाहिए और वैज्ञानिक एवं सशक्त लेखा परीक्षण से व्यवस्था मजबूत और पारदर्शी होगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘डेटा’’ ही सूचना है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी ‘‘डेटा’’ के जरिए देखा और समझा जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?