लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी वेस्टर्न कोलफील्ड्स

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:01 IST

Open in App

नागपुर, 21 दिसंबर कोल इंडिया की अनुषंगी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) अधिकतम 7.5 करोड़ टन कोयला उत्पादन क्षमता हासिल करने के लिये ओड़िशा मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ओएमडीसी) के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव आर मिश्रा ने यह भी कहा कि 2023-24 तक 20 और खदानें खाले जाएंगे। ये खदान 7.5 करोड़ टन से अधिक उत्पादन स्तर को बनाये रखेंगे।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूसीएल ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर रायगढ़ जिले में पांच कोयला ब्लॉक को लेकर ओड़िशा मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी।

डब्ल्यूसीएल अधिकतम 7.5 करोड़ टन उत्पादन क्षमता की योजना बना रही है।

यहां एक कार्यक्रम में मिश्रा ने डब्ल्यूसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद तक की अपनी यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कोयला उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर चुनौतियों का भी जिक्र किया। इस मौके पर प्रेस क्लब की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनका स्थान मनोज कुमार लेंगे।

फिलहाल कुमार डब्ल्यूसीएल के निदेशक (तकनीकी) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर