लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस ने पकड़े 10 लाख के 2000 के जाली नोट, पुलिस को शक इंटरनेशनल रैकेट का हो सकता है काम

By भाषा | Updated: May 22, 2018 12:58 IST

पुलिस के अनुसार कोलकाता के कैनिंग स्ट्रीट इलाके में एक दुकानदार ने सूचना दी जिसके बाद एसटीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दो लोगों के पास से जाली नोट बरामद किए।

Open in App

कोलकाता , 22 मई (भाषा) कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने दो लोगों के पास से 10 लाख रूपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। दोनों व्यक्ति मध्य कोलकाता की एक दुकान से जाली नोटों की मदद से सामग्री खरीदने का प्रयास कर रहे थे। 

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल दो लोगों के पास जाली मुद्रा मिली जिसके बाद उन्हें एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। जाली नोट दो-दो हजार रूपये के थे। अधिकारी ने बताया कि शहर के कैनिंग स्ट्रीट इलाके में एक दुकानदार ने सूचना दी जिसके बाद एसटीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दो लोगों के पास से जाली नोट बरामद किए।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद अब्दुस सत्तार और आजाद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सत्तार मालदा जिले में कालियाचक का एक निवासी है जबकि आजाद राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें आज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा। यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों का संबंध सीमा पार के किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से तो नहीं है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :आरबीआईनोटबंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी