लाइव न्यूज़ :

वेलस्पन समूह ने महिला कर्मचारियों को समान अवसर देने के लिए पहल की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल वेलस्पन समूह ने बुधवार को अपनी महिला कर्मचारियों को समान अवसर देने के लिए एक पहल की घोषणा की, जिसका मकसद महिला नेतृत्व को आगे बढाना है।

वेलस्पन ने एक बयान में कहा, ‘वुमेन ऑफ वेल्सपन’ नामक इस पहल के तहत समूह महिलाओं को आगे बढ़ने का वातावरण प्रदान करेगा, प्रगतिशील नीतियों को संस्थागत रूप दिया जाएगा, ताकि महिलाएं मनचाहे पद तक पहुंच सकें।

इस कार्यक्रम के तहत सहायक प्रबंधक से लेकर वरिष्ठ महाप्रबंधक श्रेणी में महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

वेलस्पन इंडिया लिमिटेड की सीईओ और संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपाली गोयनका ने कहा कि इस पहल का मकसद लैंगिंक अंतर को कम करके महिला कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील वातावरण तैयार करना और निर्णय लेने वाले शीर्ष पदों पर उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम