लाइव न्यूज़ :

Warren Buffett: वॉरेन बफेट ने भारत को अवसर की खान कहा, निवेश को लेकर साझा किया ये प्लान

By आकाश चौरसिया | Updated: May 6, 2024 10:41 IST

Warren Buffet ने रविवार को आयोजित कंपनी Berkshire Hathaway की सालाना बैठक में कहा कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट अगल निवेश के लिए एशियाई देशों में अपना रुख करेगा क्योंकि यहां का भी मार्केट बहुत बड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देवॉरेन बफेट ने भारत को लेकर कहाइस एशियाई देश में अवसरों की खान हैइसलिए बर्कशेयर का मकसद भारत समेत एशिया महाद्वीप में रुख करने का है

नई दिल्ली:शेयर बाजार के किंग Warren Buffet ने रविवार को आयोजित कंपनी Berkshire Hathaway की सालाना बैठक में कहा कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट अगल निवेश के लिए एशियाई देशों में अपना रुख करेगा क्योंकि यहां का भी मार्केट बहुत बड़ा है। गौरतलब है कि वॉरेन हर साल इस बैठक का आयोजन करते हैं, जहां कंपनी के कई महत्वपूर्ण फैसले और भविष्य की तैयारियों पर बात होती है। यहां पर कुछ निश्चित निवेश, कॉर्पोरेट प्रशासन, अर्थव्यवस्था, आदि चीजों पर बात होती है। 

Berkshire Hathaway की सालाना बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा सवाल तो यह है कि क्या हमें उन व्यवसायों या संपर्कों के बारे में जानकारी में कोई फायदा है, जो कुछ लेनदेन को संभव बनाएगा जो भारत में प्रतिभागी विशेष रूप से चाहेंगे हमें भाग लेने के लिए। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी बर्कशेयर विश्व में काफी प्रचलित और मशहूर है, साथ ही मजबूत भी। उन्होंने कहा हाल में जापान का अनुभव काफी उत्तेजित और सफल रहा। इसके साथ ही अब भारत में जो भी संभवनाएं बनेंगी, उस पर कंपनी काम करने को लेकर विचार कर रही है। 

बफेट ने बताया कि बर्कशेयर से बाहर हम इस पर भी नजर बनाए हुए हैं कि मैनेजमेंट कैसे काम करता है और सौभाग्य से, आपके पास आमतौर पर इसके लिए इंतजार करने के लिए बहुत लंबा समय नहीं है। 

पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और भू-राजनीतिक व्यवधानों के बावजूद लचीलापन प्रदर्शित किया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 8.4 फीसदी जीडीपी वृद्धि के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा