लाइव न्यूज़ :

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने ‘अपना, इनगुरु, परीक्षा’ से हाथ मिलाया, ऐसे पा सकते हैं नौकरी, साल में इतना करना होगा खर्च

By भाषा | Updated: April 6, 2022 22:32 IST

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया के मुख्य विपणन अधिकारी अवनीश खोसला ने साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम उपभोक्ताओं के लिये कई तरह के अनुभवों, उत्पादों और सेवाओं के साथ जुड़ने के अवसर बना रहे हैं। निश्चित रूप से ग्राहक और बेहतर तरीके से कंपनी से जुड़ेंगे....।’’

Open in App
ठळक मुद्दे नौकरी के बारे में अन्य के मुकाबले बेहतर जानकारी मिलेगी।सीमित कक्षाओं के साथ 14 दिनों का निःशुल्क पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी।उपभोक्ता 15-25 प्रतिशत छूट पर सेवा जारी रख सकते हैं।

Vodafone Idea: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के लिये नौकरी की सूचना देने वाले मंच- ‘अपना’ समेत विभिन्न इकाइयों के साथ भागीदारी की बुधवार को घोषणा की। कंपनी की इस पहल का मकसद ग्राहकों को बनाये रखना है।

कंपनी ने इसके अलावा अंग्रेजी सिखाने वाले मंच ‘इनगुरु’ और सरकारी परीक्षा की तैयारी से जुड़ी ‘परीक्षा’ के साथ भी गठजोड़ किया है। ‘अपना’ मंच के साथ भागीदारी के तहत वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को इस सुविधा के लिये कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। कंपनी के अनुसार उन्हें नौकरी के बारे में अन्य के मुकाबले बेहतर जानकारी मिलेगी।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य विपणन अधिकारी अवनीश खोसला ने साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम उपभोक्ताओं के लिये कई तरह के अनुभवों, उत्पादों और सेवाओं के साथ जुड़ने के अवसर बना रहे हैं। निश्चित रूप से ग्राहक और बेहतर तरीके से कंपनी से जुड़ेंगे....।’’

कंपनी अंग्रेजी सीखने के मंच ‘इनगुरु’ पर विशेषज्ञों द्वारा संचालित असीमित कक्षाओं के साथ 14 दिनों का निःशुल्क पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी। इसके बाद, संबंधित उपभोक्ता 15-25 प्रतिशत छूट पर सेवा जारी रख सकते हैं।

‘परीक्षा’ के साथ व्यवस्था के तहत कंपनी केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों के लिये तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एक महीने की मुफ्त सदस्यता प्रदान करेगी। इसके बाद संबंधित ग्राहक यह सेवा प्रति वर्ष 249 रुपये की सदस्यता शुल्क देकर जारी रख सकते हैं। 

टॅग्स :Vodafone IdeajobsVodafone Idea Limited
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?