लाइव न्यूज़ :

विटोल ने सन मोबिलिटी में पांच करोड़ डॉलर का निवेश किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर इलेक्ट्रिक वाहन ऊर्जा अवसंरचना कंपनी सन मोबिलिटी ने बुधवार को कहा कि उसने वैश्विक स्वतंत्र ऊर्जा व्यापारी कंपनी और शून्य-उत्सर्जन एवं नवीकरणीय ऊर्जा परिसंपत्तियों की निवेशक विटोल से पांच करोड़ डॉलर (लगभग 370 करोड़ रुपये) का निवेश हासिल किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विटोल का यह रणनीतिक निवेश पूरे भारत और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में सन मोबिलिटी की सेवाओं में तेजी लाने और उनके विस्तार में मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि अपनी सेवा की पेशकश के तहत वह स्वैप प्वाइंट (बैटरी स्वैपिंग स्टेशन) की संख्या बढ़ाकर, विभिन्न मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के साथ साझेदारी करके, नए बिजनेस मॉडल पेश करने के लिए विभिन्न फ्लीट ऑपरेटरों और वितरकों के साथ सहयोग करके और अधिक वाहनों को जोड़कर सभी प्रमुख शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी।

इस समय देश के 15 शहरों में कंपनी के 65 स्वैप प्वाइंट हैं। स्वैप प्वाइंट या बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी की जगह नयी बैटरी लगायी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर