लाइव न्यूज़ :

विस्ट्रॉन का अनुमान, कर्नाटक स्थित संयंत्र में हिंसा से हुआ 437.70 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 दिसंबर ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन ने कहा है कि कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित उसके संयंत्र में कुछ कर्मचारियों द्वारा बकाया वेतन के मुद्दे पर की गई हिंसा के चलते उसे 437.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने कहा कि वेतन संबंधी मुद्दों पर शनिवार को हुई इस हिंसा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कथित रूप से आगजनी, हिंसा और लूट की।

इस दौरान कर्मचारियों ने इमारत, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगाई और मशीनों तथा कंप्यूटरों सहित महंगे उपकरणों को तोड़ा।

कंपनी के कार्यकारी टी डी प्रशांत ने वेमगल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि 412.4 करोड़ रुपये मूल्य के कार्यालय उपकरण, मोबाइल फोन, विनिर्माण मशीनरी और संबंधित उपकरण नष्ट हो गए।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, करीब 60 लाख रुपये की कार क्षतिग्रस्त हुई हैं और 1.5 करोड़ रुपये का सामान चोरी हुआ है या खो गया है।

पुलिस ने अब तक 149 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

इस बीच, विस्ट्रॉन इंडिया के प्रबंध निदेशक सुदीप्तो गुप्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने नरसापुरा संयंत्र में हुई घटनाओं से गहरे सदमे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम