लाइव न्यूज़ :

Vistadome Coach Intercity Express: पहली ‘विस्टाडोम’ कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन कल, न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जानें किराया और टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2023 20:30 IST

Vistadome Coach Intercity Express: ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जो यात्रियों को पर्वतीय और घने जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्रा का एक नया अनुभव प्रदान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुंबद के आकार वाली ट्रेन से मनोरम परिदृश्यों को देखना।पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। बरकाकाना जंक्शन और मेसरा के माध्यम से मार्ग पर सुरम्य दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

Vistadome Coach Intercity Express: झारखंड की ‘विस्टाडोम’ कोच वाली पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्धाटन मंगलवार को किया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘विस्टाडोम’ विस्टा और डोम दो शब्दों से मिलकर बना है। विस्टा का अर्थ होता है परिदृश्य और डोम का अर्थ होता है गुंबद के आकार का, अर्थात गुंबद के आकार वाली ट्रेन से मनोरम परिदृश्यों को देखना।

 

‘विस्टाडोम’ कोच अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों के मनोरम दृश्यों का आनंद प्रदान करने के लिए लगाए जाते हैं। इस तरह की ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जो यात्रियों को पर्वतीय और घने जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्रा का एक नया अनुभव प्रदान करेगी।

अधिकारी ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। गिरिडीह में उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शामिल होने की संभावना है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस में पारदर्शी छत वाला‘विस्टाडोम’ कोच होगा, जो यात्रियों को यात्रा का एक नया अनुभव देगा। वे बरकाकाना जंक्शन और मेसरा के माध्यम से मार्ग पर सुरम्य दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन पर्वतीय क्षेत्रों, चार सुरंगों और खूबसूरत परिदृश्य वाले इलाके से गुजरेगी।’’ रेलवे के व्यक्तिगत संबंध निरीक्षक पुष्कर राज ने बताया कि ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर खुलेगी तथा दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। राज ने बताया कि ट्रेन वहां से दोपहर दो बजे रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी।

अधिकारी ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित बरकाकाना-मेसरा-तातीसिलवाई मार्ग के बजाय एक निश्चित अवधि के लिए बरकाकाना-मुरी-तातीसिलवाई मार्ग से चलेगी। उन्होंने कहा कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी अगस्त के पहले सप्ताह से परिवर्तित मार्ग पर चल रही है।

क्योंकि सिद्धवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच भूस्खलन के बाद मेसरा के माध्यम से निर्धारित मार्ग यात्री ट्रेनों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मेसरा के रास्ते केवल मालगाड़ियां ही चल रही हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम