लाइव न्यूज़ :

विस्ट्रॉन संयंत्र में हिंसा का आईफोन के विनिर्माण पर मामूली असर होगा: उद्योग सूत्र

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर अमेरिकी आईटी कंपनी एपल के लिए विनिर्माण करने वाली कंपनी विस्ट्रॉन के बेंगलुरु के करीब स्थित संयंत्र में कर्मचारियों द्वारा हिंसा करने के चलते आईफोन के विनिर्माण पर मामूली असर होगा। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कर्मचारियों ने शनिवार को ‘‘वेतन न मिलने पर’’ उपद्रव मचाया था। ये कर्मचारी विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन के लिए काम करते हैं, जिसका मुख्यालय ताइवान में है।

एक उद्योग सूत्र ने पीटीआई-भाषा को कहा, ‘‘हिंसा का आईफोन के विनिर्माण पर मामूली असर होगा। विस्ट्रॉन के कोलार संयंत्र में सिर्फ आईफोन एसई 2020 बनाया जाता है। बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विस्ट्रॉन के भारत में और भी संयंत्र हैं, और अगर उक्त संयंत्र प्रभावित बना रहता है तो दूसरे संयंत्रों में आंशिक उत्पादन स्थानांतरित किया जा सकता है।’’

एपल और विस्ट्रॉन ने इस संबंध में भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए।

इससे पहले शनिवार को पुलिस ने बताया था कि कोलार जिले के नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई के कर्मचारियों ने परिसर में कारों को पलट दिया और फर्नीचर को क्षतिग्रस्त किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 'वेतन' संबंधी मसलों को लेकर कर्मचारियों ने पथराव किया, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, गाड़ियों, फर्नीचर, कंप्यूटर और लैपटॉप को नुकसान पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार