लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकती हैं विजय माल्या की और भी मुश्किलें, ब्रिटेन की हाईकोर्ट उठाएगी ये कदम

By भाषा | Updated: December 18, 2018 15:40 IST

62 वर्षीय विजय माल्या के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया मामला चलाने की उनकी याचिका लंदन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस को स्थानांतरित की गई है।

Open in App

संकट से घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या की कानूनी अड़चनें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनके खिलाफ अगले साल ब्रिटेन की उच्च अदालत में दिवाला प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

यह मामला भारतीय बैंकों के एक समूह ने दायर किया है। ये बैंक माल्या से करीब 1.145 अरब पौंड के अब तक नहीं चुकाए गए ऋण की वसूली चाहते हैं।

ब्रिटेन की एक विधि सेवा कंपनी टीएलटी एलएलपी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 62 वर्षीय माल्या के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया मामला चलाने की उनकी याचिका लंदन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस को स्थानांतरित की गई है। इस मामले पर सुनवाई 2019 की पहली छमाही में हो सकती है।

टीएलएटी में पार्टनर पॉल गेर ने कहा, "हमने बैंकों के हवाले से माल्या के खिलाफ 11 सितंबर 2018 को दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की याचिक दायर की थी। इस याचिका को सुनवाई के लिये लंदन में हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस के पास स्थानांतरित किया गया है। इसपर 2019 की पहली छमाही में सुनवाई होने की संभावना है।" 

उल्लेखनीय है कि इसी विधि कंपनी ने इस साल की शुरूआत में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के समूह की ओर से माल्या के खिलाफ एक मामले में जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :विजय माल्याब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम