लाइव न्यूज़ :

व्हीकल केयर देशभर के 100 शहरों में कारोबार का विस्तार करेगी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:31 IST

Open in App

तकनीक संचालित मल्टी ब्रांड कार सर्विस प्लेटफार्म ‘व्हीकल केयर’ देशभर के 100 से अधिक शहरों में अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार करेगी। कंपनी कार मालिकों के लिए एक मंच पर सभी समाधान पेश करती है। व्हीकल केयर ने बृहस्पतिवार को जारी वक्तव्य में कहा कि वह टियर-1 और टियर-2 शहरों के साथ शुरू में जोधपुर, इंदौर, भोपाल, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत और पटना जैसे शहरों में अपने कारोबार का विस्तार करेगी। कंपनी अपनी नयी विस्तार योजना के पहले चरण में इन शहरों में व्हीकल केयर सेवाएं प्रदान करना शुरू कर देगी। इन खुदरा केन्द्रो के शुरू होने के साथ ही स्टार्टअप्स को प्रति माह 10 करोड़ रुपये का सकल कारोबार मूल्य मिलने की उम्मीद है। व्हीकल केयर के संस्थापक अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘व्हीकल केयर भारत में असंगठित वाहन सेवा केन्द्रों को संगठित कारोबार में बदलने में मदद कर रही है। कंपनी वर्तमान में 400 से अधिक गैरेज के साथ नेटवर्क स्थापित कर चुकी है। यह ग्राहकों को 40 प्रतिशत कम दर पर सेवायें प्रदान करती है।’’ इसके अलावा अपनी विस्तार योजनाओं के इस हिस्से में व्हीकल केयर अनुमानित 3.5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित