लाइव न्यूज़ :

वेज थाली का रेट हुआ 28 रुपए, नॉन-वेज थाली का दाम घटकर 52 रुपए पहुंचा: क्रिसिल रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 14:43 IST

रिपोर्ट की मानें तो शाकाहारी थाली के पिछले एक साल में 5 फीसदी दाम घटे हैं। जबकि, वहीं नॉन-वेज थाली के रेट में 13 फीसदी की गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसिल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी जिसमें ये बताया गया कि वेज थाली के दाम बढ़ेजबकि, नॉन-वेज थाली के रेट घटकर 52 रुपए हो गए

नई दिल्ली: प्याज और टमाटर की कीमतों में आई कमी से ग्राहकों को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। नई क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक, 26 और 16 फीसदी के साथ गिरावट दर्ज की गई। यह कमी तब आई है, जब उत्तरी के साथ पूर्वी राज्यों से ताजा टमाटर के बीच प्याज की अधिक घरेलू आपूर्णि लगातार हो रही है और इससे कीमत कमी आई है। इसके अलावा निर्यात में भी रोक लगी और ये भी एक कारण जिससे पूर्ति भारत में आसानी से हो सकी। 

हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो शाकाहारी थाली के पिछले एक साल में 5 फीसदी दाम बढ़े हैं। जबकि, वहीं नॉन-वेज थाली के रेट में 13 फीसदी की गिरावट आई। क्रिसिल द्वारा रोटी राइस दर (आरआरआर) रिपोर्ट में कहा गया है कि रोटी, प्याज, टमाटर और आलू, चावल, दाल, दही और सलाद के साथ एक शाकाहारी थाली जनवरी 2024 में 28 रुपये में उपलब्ध हुई। साल 2023 में उसी थाली की कीमत 26.60 रुपये थी।

नॉन-वेज थाली में शामिल दही, सलाद, चिकन, चावल, टमाटर, आलू के साथ ये 52 प्रति थाली मिल रही है। वहीं, यह थाली पहले 59.9 रुपए में मिलती थी। रिपोर्ट में नॉन-वेज थाली के बारे में बताया गया है कि ब्रॉयलर की कीमतों में महीने-दर-महीने 8-10 प्रतिशत की गिरावट के कारण नॉन-वेज थाली की कीमत में तेजी से गिरावट आई। वहीं, वेज थाली के दाम दिसंबर 2023 तक 29.7 रुपए थे। लेकिन वेज थाली के दाम में इजाफा की वजह प्याज (35 फीसदी) और टमाटर (20 फीसदी) के दाम हुई बढ़ोतरी को बताया गया।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जनवरी में चावल और दाल के दाम बढ़ने से इसे पूरी तरह से तैयार होने में आई लागत भी बढ़ गई है। दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.69 फीसदी और खाद्य मुद्रास्फीति 9.53 फीसद थी, जबकि जनवरी 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.52 फीसदी और खाद्य मुद्रास्फीति 5.94 फीसद दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :भारतबिजनेसप्याज प्राइस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?