लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने लिया कार्बन उत्सर्जन तटस्थ कंपनी बनने का संकल्प

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वेदांता ने मंगलवार को कहा कि उसने जलवायु परिवर्तन पर दूसरे भारत सीईओ मंच की बैठक में कार्बन उत्सर्जन के मामले में तटस्थ होने को लेकर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया है।

किसी कंपनी के कार्बन उत्सर्जन तटस्थ होने का मतलब है कि वह जितना उत्सर्जन करती है, उतना ही वायुमंडल से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उपाय करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस मिशन का मकसद देश को विभिन्न उपायों के जरिये शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की ओर ले जाना है। इन उपायों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा, ऊर्जा दक्षता को गति देना, जल के न्यूनतम उपयोग वाली प्रक्रियाओं को अपनाना तथा हरित वाहन को बढ़ावा देना शामिल हैं।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी जलवायु परिवर्तन पर सीईओ मंच को संबोधित किया।

वेदांता ग्रुप के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा, ‘‘एक कंपनी के रूप में हम सरकार के शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन लक्ष्य का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और अपनी तरफ से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?