लाइव न्यूज़ :

वरुण बेवरेजिज का लाभ दोगुना हो कर 136.75 करोड़ हुआ

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन मई पेप्सीको की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी कंपनी वरुण बेवरेजिज ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग दोगुना बढ़कर 136.75  करोड़ रूपए हो गया।

कैलेंडर वर्ष को अपने वित्तीय वर्ष के रूप में मानने वाली बेवरेज कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 60.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष की पहली तिमाही में उसे 2,275.60 करोड़ रुपये की कुल आय हुई जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 1,724.51 करोड़ रुपये की आय से 31.96 प्रतिशत अधिक है।

उसने कहा कि यह वृद्धि उच्च राजस्व, मार्जिन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संचालन से अधिक लाभ के चलते हासिल हुई है। वही कर्ज को चुकाने के साथ उधार की औसत लागत के चलते वित्त लागत में कमी आई।

कंपनी के अध्यक्ष रवि जयपूरा ने कहा कि इस वर्ष की पहली तिमाही में वरुण बेवरेज का कुल खर्च 2,080.91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,650.18 करोड़ रुपये था।

जयपूरा ने बाजार में मांग को लेकर कहा, ‘‘पहली तिमाही में घरेलू बाजारों में अच्छा सुधार देखा गया है। हमने वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी की और पहली तिमाही के दौरान लगभग सभी मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने पिछले वर्ष के मुकाबले 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है।’’

उन्होंने कहा भविष्य के दृष्टिकोण को लेकर कहा, ‘‘यह देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के ऊपर है जिसके कारण कई हिस्सों में प्रतिबन्ध और लॉकडाउन लागे गए है।’’

कंपनी ने इसके अलावा बताया कि बोर्ड ने प्रत्येक दो इक्विटी शेयरों के लिए एक इक्विटी शेयर के अनुपात में इक्विटी शेयरों के बोनस की सिफारिश भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या