लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Trains: पीएम मोदी देंगे तोहफा, 26 जून को 5 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, जानें रूट...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2023 17:47 IST

Vande Bharat Trains: रेलवे 26 जून से पांच और मार्ग पर पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह पहली शुरुआत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलमंडल ट्रेन दुर्घटना के कारण रद्द कर दिया गया था।वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करने की उम्मीद है।मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है।

Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 5 तोहफा देने जा रहे हैं। रेलवे अधिकारी के अनुसार मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के साथ चार और नए मार्गों पर 26 जून से चालू होगी। मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन समारोह जो पहले 3 जून को निर्धारित किया गया था, कोलमंडल ट्रेन दुर्घटना के कारण रद्द कर दिया गया था।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा, उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है।

रेल मंत्रालय ने ओडिशा त्रासदी के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया था। यह पहला मौका है, जब पांच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक ही दिन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोवा के मडगांव और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलेगी।

ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करेगी और दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। पीएमओ ने कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाओं और प्रौद्योगिकी सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस स्वदेश निर्मित ट्रेन दोनों राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। 

टॅग्स :Vande BharatNarendra ModiAshwini VaishnavVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?