लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Train: स्पीड पर लगाम!, 2020-21 में 84.48 से घटकर 2023-24 में 76.25 किमी प्रति घंटे, वंदे भारत पर किया आरटीआई आवेदन, रेल अधिकारी ने दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2024 09:48 IST

Vande Bharat Train: 15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई वंदे भारत एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देVande Bharat Train: साल 2023-2024 में रफ्तार और कम होकर 76.25 किमी प्रति घंटा रह गई। Vande Bharat Train: हमारे पास ऐसी ट्रेनें होंगी जो 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी।Vande Bharat Train: अभी तक अर्ध-उच्च गति वाली ट्रेनें चलाने लायक पटरियां नहीं बिछाई गई हैं।

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 2023-24 में 76.25 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है। रेल मंत्रालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत एक आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि न केवल वंदे भारत बल्कि कई अन्य ट्रेनें भी उन मार्गों पर गति को लेकर सावधानी बरत रही हैं जहां "बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचागत कार्य" चल रहे हैं। रेलवे अधिकारी ने कहा, "इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनें दुर्गम क्षेत्रों में भी चलाई गई हैं, भौगोलिक कारणों या खराब मौसम की वजह से तेज गति प्रतिबंधित हैं।"

मुंबई सीएसएमटी और मडगांव के बीच वंदे भारत ट्रेन का उदाहरण देते हुए सेंट्रल रेलवे जोन के एक अधिकारी ने कहा, "कोंकण रेलवे का अधिकांश क्षेत्र 'घाट' है, जहां ट्रेनें कम ऊंचाई वाली पर्वत श्रृंखलाओं से होकर गुजरती हैं। यह दुर्गम क्षेत्र है, जहां गति बढ़ाने से सुरक्षा का सवाल पैदा हो जाता है।" उन्होंने आगे कहा,"मानसून के मौसम में ट्रेनों का संचालन तब चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

जब हमें सभी ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रखनी होती है।" आरटीआई आवेदक मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौड़ ने कहा, "आरटीआई के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किमी प्रति घंटा थी, जो 2022-23 में घटकर 81.38 किमी प्रति घंटा हो गई।

साल 2023-2024 में इसकी रफ्तार और कम होकर 76.25 किमी प्रति घंटा रह गई। 15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई वंदे भारत एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि, खराब ट्रैक स्थितियों के कारण, यह दिल्ली-आगरा मार्ग को छोड़कर देश में कहीं भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकती।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत की गति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रेलवे पटरियों की मरम्मत करके उन्हें उन्नत बना रहा है और इन कारणों से विभिन्न स्थानों पर सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक बार ये कार्य पूर्ण हो जाने पर हमारे पास ऐसी ट्रेनें होंगी जो 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी।"

देहरादून-आनंद विहार (63.42 किमी प्रति घंटा), पटना-रांची (62.9 किमी प्रति घंटा) और कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट (58.11 किमी प्रति घंटा) ये वो मार्ग हैं जहां वंदे भारत की गति इसकी समग्र औसत गति से भी खराब है। ट्रैक निर्माण में लगे एक विशेषज्ञ ने कहा कि पहली वंदे भारत 2019 में शुरू हुई थी और तब से लेकर अभी तक अर्ध-उच्च गति वाली ट्रेनें चलाने लायक पटरियां नहीं बिछाई गई हैं।

हालांकि, रेल मंत्रालय का कहना है कि लोकप्रिय वंदे भारत ट्रेनों में 31 मार्च तक 2.15 करोड़ से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। वंदे भारत में कई विशेषताएं हैं जैसे कवच सुरक्षा, 160 किमी प्रति घंटे तक की तीव्र गति, पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे, स्वचालित प्लग दरवाजे, रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें आदि। रेल अधिकारी ने बताया, "देश भर में कुल 284 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ चुके हैं। रेलवे नेटवर्क के 100 मार्गों पर कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें सेवाएं दे रही हैं।"

टॅग्स :Vande BharatVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबारवंदे भारत स्लीपर ट्रेनः  देशभर में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल की महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा

कारोबारप्रस्थान समय से 8 घंटे से पहले ‘कंफर्म’ टिकट रद्द करते हैं तो एक भी पैसा वापस नहीं?, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत 2 ट्रेन को लेकर रेलवे ने जारी किया नियम?

भारतपीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जानिए रूट, फीचर्स, टिकट की कीमत और अन्य डिटेल्स

कारोबारवंदे भारत में हवाई जहाज़ों के समान किराया, ₹960 से शुरू होकर अधिकतम ₹13,300 तक?, RAC या प्रतीक्षा सूची की सुविधा नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?