लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Train: 58000 करोड़ रुपये, 200 वंदेभारत ट्रेनों का विनिर्माण और 35 वर्षों तक रखरखाव, टीएमएच-आरवीएनएल गठजोड़ ने लगाई सबसे कम बोली, हजारों नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2023 22:32 IST

Vande Bharat Train:टीएमएच और आरवीएनएल के गठजोड़ ने वंदेभारत की एक ट्रेन सेट के लिए 120 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेनों पर आई 128 करोड़ रुपये की विनिर्माण लागत से भी कम है।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (बीएचईएल) और टीटागढ़ वैगंस के गठजोड़ ने लगाई है।बीएचईएल और टीटागढ़ वैगंस के गठजोड़ ने प्रति ट्रेन सेट 140 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

Vande Bharat Train: रूस की कंपनी सीजेएससी ट्रांसमैशहोल्डिंग और रेल विकास निगम लि. (टीएमएच-आरवीएनएल) के गठजोड़ ने 200 वंदे भारत ट्रेनों के विनिर्माण और रखरखाव संबंधी 58,000 करोड़ रुपये के अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, टीएमएच और आरवीएनएल के गठजोड़ ने वंदेभारत की एक ट्रेन सेट के लिए 120 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह आईसीएफ-चेन्नई द्वारा बनाई गई वंदे भारत ट्रेनों पर आई 128 करोड़ रुपये की विनिर्माण लागत से भी कम है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बड़े अनुबंध के लिए दूसरी सबसे कम बोली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (बीएचईएल) और टीटागढ़ वैगंस के गठजोड़ ने लगाई है। बीएचईएल और टीटागढ़ वैगंस के गठजोड़ ने प्रति ट्रेन सेट 140 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस गठजोड़ को निविदा में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सबसे निचली बोली के बराबर बोली लगाने का एक मौका दिया जाएगा। करीब 58,000 करोड़ रुपये मूल्य के इस अनुबंध के तहत 200 वंदेभारत ट्रेनों का विनिर्माण और 35 वर्षों तक रखरखाव का दायित्व शामिल है। 

 

टॅग्स :Vande BharatरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित