लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा: राज्य में विनिर्माण क्षेत्र में हो रहा बड़ा निवेश

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:17 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने देश- विदेश के नामी उद्योगपतियों द्वारा राज्य

में बढ़- चढ़कर निवेश किए जाने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के दौरान सूबे में विनिर्माण क्षेत्र में 13,408 करोड़ रुपए से ज्यादा के 98 निवेश प्रस्ताव आये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि देश और विदेश के नामी उद्योगपति उत्तर प्रदेश में मूलभूत अवसंरचना, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, रीयल एस्टेट, ऊर्जा तथा विनिर्माण मित्रों में बढ़चढ़ कर निवेश कर रहें हैं। विनिर्माण उनका सबसे पसंदीदा क्षेत्र बनकर उभरा है। इस सेक्टर में साढ़े तीन साल के दौरान 13,408.19 करोड़ रुपए के 98 निवेश प्रस्ताव आना इसका सुबूत है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 10 प्रस्ताव विदेशी निवेशकों के हैं जो राज्य में 4,250 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहते हैं। सूबे में बड़ी विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिए देशी कंपनियों के जो 88 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उनमें 22,028 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रवक्ता ने दावा किया कि मात्र चार साल पहले तक उद्योगपतियों के लिए भय, दहशत और आशंकाओं का पर्याय रहा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में तेजी से बदला है। बदले माहौल में देश तथा विदेश के बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए सबसे सुरक्षित जगह मान रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विनिर्माण क्षेत्र में फैक्ट्री लगा रहे 88 में से 66 बड़े उद्योगपतियों को सरकार ने जमीन मुहैया करा दी है और इनमें से अधिकांश में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उत्पादन होने लगा है। इसके अलावा 26 बड़े उद्योगपति अपनी फैक्ट्री के निर्माण संबंधी कार्रवाई कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कोवस्ट्रो आईपी कम्पनी गौतमबुद्ध नगर (नोयडा) में 800 करोड़ रुपए का निवेश प्लास्टिक उत्पादन की यूनिट लगाने में कर रही है। इसी प्रकार अल्ट्राटेक कंपनी 600 करोड़ रुपए का निवेश कर प्रयागराज में सीमेंट की फैक्ट्री लगा रही है। स्पर्श इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 600 करोड़ रुपए और रिमझिम इस्पात ने 550 करोड़ का निवेश कानपुर देहात में किया है। डीसीएम श्रीराम 361 करोड़ रुपए का निवेश कर हरदोई में चीनी मिल लगा रही है। केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड ने 300 करोड़ का निवेश गौतमबुद्धनगर, पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लखनऊ में 205 करोड़ का निवेश किया है।

इसी तरह एमएम फॉरगिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 150 करोड़ का निवेश बाराबंकी में किया है। पासवर पेपर्स ने मेरठ में 351 करोड़ रुपए का, सिल्वरस्टोन ने मुजफ्फरनगर में 180 करोड़ रुपए निवेश पेपर मिल लगाने में किया है। इन सभी कंपनियों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा कनोडिया ग्रुप अमेठी में 1200 करोड़ रुपए तथा जेके सीमेंट लिमिटेड अलीगढ़ में 650 करोड़ रुपए का निवेश सीमेंट कारखाना लगाने में कर रहे हैं।

राज्य में निवेश करने को लेकर बदले माहौल को लेकर फिक्की के राज्य प्रमुख अमित गुप्ता कहते हैं कि प्रदेश सरकार के अधिकारी भी राज्य में निवेश करने आ रहे हर उद्योगपति की मदद कर रहे हैं। उद्योगपति की नजर में अब उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे बेहतर राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख उद्योगपतियों का हर सेक्टर में किया जा रहा निवेश तथा कोरोना संकट के समय भी उत्तर प्रदेश में निवेश संबंधी प्रस्तावों का आना यही जाहिर कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार