लाइव न्यूज़ :

अमेरिका चीन के उइगर क्षेत्र से कपास के आयात पर पाबंदी लगाएगा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:40 IST

Open in App

वाशिंगटन/बीजिंग, 14 जनवरी (एपी) अमेरिका ने कहा है कि वह जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान के चलते चीन के उइगर क्षेत्र से कपास और टमाटर के आयात पर रोक लगाएगा।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जबरन श्रम कराने के संदेह में चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत झिंजियांग से कपास, टमाटर और संबंधित उत्पादों के आयात पर रोक लगाई जाएगी।

झिंजियांग दुनिया में कपास का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में यह आदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।

ट्रंप प्रशासन पहले क्षेत्र में जबरन श्रम से जुड़ी निजी कंपनियों से आयात पर प्रतिबंद्ध लगा दिया है, और अब अमेरिका ने इस अभियान से जुड़े चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

चीन ने अमेरिका से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है और जबरन श्रम कराने के आरोप को झूठ बताया है।

चीन ने दुर्व्यवहार से इनकार करते हुए कहा है कि वह क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और चरमपंथ को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें