लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, व्यापार करार के लिए तैयार नही हैं ट्रंप

By भाषा | Updated: May 27, 2019 16:00 IST

चीन करार करना चाहता है लेकिन हम इसके लिए तैयार नहीं हैं।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका देश चीन के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार नहीं है लेकिन वह इस संभावना से इनकार नहीं करते हैं कि दोनों देश किसी समय यह करार करें। उल्लेखनीय है कि दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के व्यापार संबंधों में लगातार तनाव आ रहा है। ट्रंप ने सोमवार को तोक्यो में कहा, ‘‘चीन करार करना चाहता है लेकिन हम इसके लिए तैयार नहीं हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम करोड़ों डॉलर का शुल्क ले रहे हैं। यह आंकड़ा काफी आसानी से ऊपर जा सकता है।’’ हालांकि ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भविष्य में किसी समय हमारे बीच करार हो जाएगा। हम इसकी उम्मीद कर रहे हैं।’’ ट्रंप ने कहा कि अगले महीने जापान में होने वाली जी-20 बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी बातचीत हो सकती है।ट्रंप ने कहा, वह जानते हैं कि इसी महीने जब उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी के प्रक्षेपास्त्र छोड़े तो उनके कई सलाहकारों का मानना था कि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है, लेकिन मैं इसे अलग नजरिये से देखता हूं और मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी