लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी निर्यातकों को भारत में महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ता है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक अप्रैल बाइडेन प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी निर्यातकों को अभी भी भारत में उल्लेखनीय टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे भारत के साथ उनका कारोबार प्रभावित होता है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने विदेश व्यापार बाधाओं पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि भारत सरकार ने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया है, लेकिन साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कार्यक्रमों को भी शुरू किया है, जो आयात की जगह घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करते हैं।

यूएसटीआर ने 570 से पेज से अधिक की रिपोर्ट में भारत के बारे में कहा, ‘‘इसके अलावा, मई 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता को कम करने के लिए आत्मनिर्भर भारत पहल की घोषणा की।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने भारत के बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अवसरों की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इसके बावजूद अमेरिकी निर्यातकों को भारत में अमेरिकी उत्पादों के आयात को बाधित करने वाले महत्वपूर्ण टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस