लाइव न्यूज़ :

उप्र मंत्रिमंडल ने नोएडा हवाई अड्डे के लिए 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 11:27 IST

Open in App

नोएडा, 17 मार्च उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के लिए जेवर में 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक मंत्रिमंडल ने जमीन अधिग्रहण और ग्रीनफील्ड परियोजना के विस्तार से प्रभावित होने वाले लोगों के पुनर्वास लिए के लिए 2,890 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी।

यह निर्णय लखनऊ में मंगलवार शाम को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस पी गोयल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आगामी विस्तार के लिए 1,365 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।’’

अधिकारियों ने कहा कि ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से वाणिज्यिक परिचालन दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर