लाइव न्यूज़ :

Unique Identification Card UDID: दिव्यांगों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ, एक अप्रैल से अनिवार्य होगा यूडीआईडी, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 13:55 IST

Unique Identification Card UDID: सरकार ने कहा कि जिनके पास यूडीआईडी कार्ड नहीं है, उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ यूडीआईडी नामांकन संख्या (केवल यूडीआईडी ​​पोर्टल से उत्पन्न) प्रदान करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) संख्या का उल्लेख करना होगा।

Unique Identification Card UDID: दिव्यांगों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से केंद्र द्वारा जारी दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) संख्या का उल्लेख करना होगा।

सरकार ने कहा कि जिनके पास यूडीआईडी कार्ड नहीं है, उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ यूडीआईडी नामांकन संख्या (केवल यूडीआईडी ​​पोर्टल से उत्पन्न) प्रदान करनी होगी। विभाग की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक यह ख्याल रखा जाए कि वैध यूडीआईडी ​​संख्या की उपलब्ध होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र की भौतिक प्रति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

ओडिशा में ओबीसी सर्वेक्षण एक मई से शुरू होगा

ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण एक मई से शुरू होगा और 27 मई तक चलेगा। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना में दिया गया है कि राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध 208 ओबीसी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थितियों को सर्वेक्षण के दौरान एकत्र किया जाएगा।

जिसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा कि राज्य भर में कोई भी छूट न जाए। ओबीसी सर्वेक्षण कराने वाला बिहार के बाद ओडिशा देश का दूसरा राज्य है। अधिसूचना के मुताबिक, ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राज्य के सभी 314 ब्लॉकों और 114 निकाय क्षेत्रों में सर्वेक्षण करेगा।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?