लाइव न्यूज़ :

बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्टोर शुरू करेगी यूनिक्लो

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली 25 जुलाई जापान की परिधान क्षेत्र की खुदरा कंपनी यूनिक्लो भारतीय बाजार में अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए अपने ऑनलाइन स्टोर शुरू करेगी।

कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य कुल बिक्री में से 15 प्रतिशत ई-कॉमर्स के जरिये हासिल करने का है।

यूनिक्लो इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोमोहिको सेई ने कहा कि इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा स्टोर की संख्या भी बढ़ाएगी और अन्य शहरों में उन्हें खोलने के लिए तलाश जारी रखेगी। कंपनी के वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में छह स्टोर हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘ग्राहक हमारी उच्च गुणवत्ता के प्रति लगाव रखते हैं। हमें विश्वास है कि हमारा ई-कॉमर्स बिक्री अनुपात आने वाले समय में प्रत्येक स्टोर की औसत बिक्री को आसानी से पार कर जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का पहला लक्ष्य ई-कॉमर्स के जरिये 15 प्रतिशत बिक्री हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर