लाइव न्यूज़ :

यूनियन बैंक ने 1.5 अरब डालर का वहनीयता से जुड़ा रिण प्राप्त किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.5 अरब डालर (करीब 11,050 करोड़ रुपये) का वहनीयता संकेतकों से जुड़ी रिण सुविधा हासिल की है। यह कर्ज सुविधा एक प्रमुख वैश्विक व्यापार निकाय से प्राप्त हुई है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि समूह विशेष से मिलने वाला यह कर्ज तीन साल का होगा और इस पर लिबॅर जमा 155 आधार अंक की सालाना दर पर ब्याज देय होगा।

यह कर्ज बैंक के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग के जरिये हासिल किया गया है।

इस रिण सुविधा के तहत बैंक के तीन प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को शामिल किया गया है। इसमें प्रदूषण फैलाने वाली गैसों में कमी, धातुओं की जवाबदेही के साथ प्राप्ति और नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो में वृद्धि शामिल हैं।

वहनीयता से जुड़े प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों का सालाना आधार पर एक तीसरे पक्ष के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण और पुष्टि की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस