लाइव न्यूज़ :

Uber 2023: 30 मिनट से लेकर 90 दिन पहले ‘राइड’ बुक करने की ‘रिजर्व’ सुविधा, देश के 13 शहरों में उपलब्ध, ऐसे चेक करें शहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 19:04 IST

Uber 2023: देश के 13 शहरों-मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व के साथ उपभोक्ता निश्चितंता के साथ कैब बुक कर सकेंगे।बुकिंग वाली राइड या मांग पर कैब की सुविधा, दोनों में से चुनने का विकल्प होगा।उबर प्रीमियर, उबर इंटरसिटी, उबर रेंटल और उबर एक्सएल पर उपलब्ध है।

Uber 2023: ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने भारत के छह और शहरों में 30 मिनट से लेकर 90 दिन पहले ‘राइड’ बुक करने की ‘रिजर्व’ सुविधा का विस्तार किया है। इसके जरिये यात्रियों के पास अपनी यात्रा से पहले ही कैब बुक करने का विकल्प होगा।

 

उबर ने बयान में कहा कि उबर रिजर्व अब नकद भुगतान के लिए उपलब्ध होगा। उबर ने छह नए शहरों- कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में ‘रिजर्व’ सेवा का विस्तार किया है। उबर ने कहा, ‘‘रिजर्व अब उबर ऐप के नवीनतम संस्करण में एक नया विकल्प दिखाई देगा और यह उबर प्रीमियर, उबर इंटरसिटी, उबर रेंटल और उबर एक्सएल पर उपलब्ध है।’’

इसके साथ, यह सेवा अब देश के 13 शहरों-मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में मौजूद है। उबर भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा, ‘‘रिजर्व के साथ उपभोक्ता निश्चितंता के साथ कैब बुक कर सकेंगे। इसके अलावा उबर के चालकों के पास भी पहले से बुकिंग वाली राइड या मांग पर कैब की सुविधा, दोनों में से चुनने का विकल्प होगा।’’ 

टॅग्स :उबरदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा