लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने एक बार फिर की छंटनी, 200 कर्मचारियों को किया बर्खास्त: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 27, 2023 10:31 IST

छंटनी ने मशीन लर्निंग और साइट की विश्वसनीयता पर काम करने वाले उत्पाद प्रबंधकों, डेटा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रभावित किया।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी की।ट्विटर ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई स्थित अपने कार्यालय बंद कर दिए।दोनों शहरों में कार्यालय बंद करने के बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया।

वॉशिंगटन: ट्विटर इंक ने कम से कम 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार देर रात यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा गया है कि छंटनी ने मशीन लर्निंग और साइट की विश्वसनीयता पर काम करने वाले उत्पाद प्रबंधकों, डेटा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रभावित किया। 

मस्क ने पिछले साल नवंबर में की थी छंटनी

इससे पहले मस्क ने पिछले साल नवंबर की शुरुआत में लगभग 3,700 कर्मचारियों की छंटनी की थी। मस्क ने नवंबर में कहा था कि ट्विटर राजस्व में भारी गिरावट का सामना कर रहा था क्योंकि विज्ञापनदाताओं ने कंटेंट मॉडरेशन के बारे में चिंताओं के बीच खर्च को रोक दिया था। ट्विटर ने हाल ही में अपने कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के साथ विज्ञापनों से होने वाली आय को साझा करना शुरू किया है।

छंटनी का सिलसिला जारी

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है और ये सिलसिला जारी है। इससे पहले छंटनी और लागत में भारी कटौती की कवायद को आगे बढ़ाते हुए ट्विटर ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई स्थित अपने कार्यालय बंद कर दिए। दोनों शहरों में कार्यालय बंद करने के बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया। 

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम