लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की बिक्री नवंबर में 15 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी की नवंबर 2021 में कुल बिक्री 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,72,693 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,22,709 इकाइयां बेची थीं।

पिछले महीने उसकी दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,57,863 इकाई रही, जो नवंबर 2020 में 3,11,519 इकाई थी। इस तरह इसमें 17 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।

नवंबर 2021 में कंपनी की घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,75,940 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 2,47,789 इकाई थी। इस तरह इसमें 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

नवंबर 2021 में कंपनी के मोटरसाइकिलों की बिक्री 1,40,097 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,33,531 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि नवंबर 2020 में 1,06,196 इकाइयों की तुलना में नवंबर 2021 में स्कूटर की बिक्री 75,022 इकाई रही।

पिछले महीने उसके तिपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 11,190 इकाई से 33 प्रतिशत बढ़कर 14,830 इकाई हो गयी।

टीवीएस मोटर ने कहा कि उसका निर्यात पिछले महीने 30 प्रतिशत बढ़कर 96,000 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 74,074 इकाई था।

नवंबर 2021 में कंपनी का दोपहिया वाहनों का निर्यात 29 प्रतिशत बढ़कर 81,923 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 63,730 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार