लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर दस्तखत से इनकार किया, ज्यादा राहत की मांग की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 10:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 दिसंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा कि ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर की सहायता काफी नहीं है और उन्होंने संसद से इस राशि को बढ़ाकर 2,000 अमेरिकी डॉलर करने के लिए कहा।

ट्रंप ने मंगलवार रात ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इस विधेयक से विदेशों में बहतु अधिक धन पहुंचेगा, लेकिन अमेरिकियों को पर्याप्त राशि नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अमेरिकी लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एक नए पैकेज पर बातचीत शुरू की थी। हालांकि, अब वे जिस विधेयक को मेरे पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं, वह उम्मीद से काफी अलग है। यह वास्तव में एक अपमान है।’’

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘बहुत अधिक बेकार के खर्च के बावजूद 900 अरब डॉलर के पैकेज में मेहनतकश करदाताओं को प्रति नागरिक सिर्फ 600 डॉलर की राहत मिलेगी। साथ ही छोटे व्यवसायों और विशेष रूप से उन रेस्टोरेंट को पर्याप्त धन नहीं दिया गया है, जिनके मालिकों को अत्यधिक तकलीफ हुई है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस से इस विधेयक में संशोधन करने और 600 डॉलर की अत्यधिक कम राहत को बढ़ाकर प्रति जोड़ा 2,000 डॉलर या 4,000 डॉलर तक करने के लिए कह रहा हूं।’’

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते कारोबारियों और व्यक्तियों को नकदी उपलब्ध कराने और सभी को वैक्सीन देने के लिए कांग्रेस ने सोमवार रात 900 अरब डॉलर के महामारी राहत विधेयक को पारित किया था।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस से यह भी कह रहा हूं कि इस विधेयक में फिजूलखर्ची और अनावश्यक चीजों से तुरंत छुटकारा पाएं, और मुझे एक उपयुक्त बिल भेजें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब