लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में पोटाश खनन की खास तकनीक पर काम के लिए त्रिपक्षीय समझौता

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राजस्‍थान में पोटाश की खास खनन तकनीक यानी सॉल्यूशन माइनिंग का व्‍यावहारिक अध्‍ययन करने के लिए मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमईसीएल), राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) और राजस्‍थान सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग (डीएमजी) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय संसदीय मामलों और भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में वीडियो-संपर्क के माध्यम से हस्ताक्षर किए गए।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, जोशी ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से सॉल्‍यूशन माइनिंग के माध्‍यम से उप-सतही नमक जमा करने के लिए व्‍यावहारिक अध्ययन करने का मार्ग प्रशस्त होगा, राजस्थान के समृद्ध खनिज भंडार का उपयोग होगा, राज्‍य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा त‍था राज्‍य देश के पहले पोटाश सॉल्‍यूशन माइनिंग के एक केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

राजस्थान में नागौर-गंगानगर की 50 हजार वर्ग किलोमीटर की पट्टी में पोटश का भारी भंडार है। भारतीय भूगर्भ सर्वे (जीएसआई) और एमईसीएल का अनुमान है कि इस इलाके में 247.66 करोड़ टन पोटाश और 2220 करोड़ टन हैलाइट (सेंधानमक) उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस