हर साल 100 में से 55 भारतीय सर्दियों में घूमने में जाते हैं घूमने?, सबसे आगे गोवा, केरल, राजस्थान और हिमालयी राज्य, देखिए पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 19:13 IST2025-12-13T19:12:14+5:302025-12-13T19:13:16+5:30

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय सर्दियों में केवल छुट्टियां मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि तनाव से दूर होकर आराम करने के लिए से भी यात्रा करते हैं।

travel Every year 55 out 100 Indians go on winter trips Goa, Kerala, Rajasthan Himalayan states leading way See full list | हर साल 100 में से 55 भारतीय सर्दियों में घूमने में जाते हैं घूमने?, सबसे आगे गोवा, केरल, राजस्थान और हिमालयी राज्य, देखिए पूरी सूची

file photo

Highlightsसर्दी के मौसम में गोवा, केरल, राजस्थान और हिमालयी राज्य घरेलू यात्रा में सबसे आगे हैं।नजारों के कारण सर्दी भारत में घूमने के पसंदीदा मौसमों में से एक बन चुकी है।2,155 भारतीय उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था।

मुंबईः एयरबीएनबी की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 55 प्रतिशत भारतीय हर साल सर्दियों में घूमने की योजना बनाते हैं और इस दौरान गोवा और केरल उनकी शीर्ष पसंद रहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय सर्दियों में केवल छुट्टियां मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि तनाव से दूर होकर आराम करने के लिए से भी यात्रा करते हैं।

एयरबीएनबी के भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के 'कंट्री हेड' अमनप्रीत बजाज ने कहा, ''इस सर्दी के मौसम में गोवा, केरल, राजस्थान और हिमालयी राज्य घरेलू यात्रा में सबसे आगे हैं।'' उन्होंने एयरबीएनबी के आंतरिक आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 55 प्रतिशत भारतीय हर साल सर्दियों में यात्रा की योजना बनाते हैं, जिससे यह पता चलता है कि अनुकूल मौसम तथा मनमोहक नजारों के कारण सर्दी भारत में घूमने के पसंदीदा मौसमों में से एक बन चुकी है।

इन लोकप्रिय स्थलों के साथ ही लक्षद्वीप, गुवाहाटी, पंजाब के छोटे शहर और केरल के कम प्रसिद्ध तटीय कस्बे भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। एयरबीएनबी की यह रिपोर्ट अक्टूबर 2025 में फोकलडाटा द्वारा किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें 2,155 भारतीय उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था।

Web Title: travel Every year 55 out 100 Indians go on winter trips Goa, Kerala, Rajasthan Himalayan states leading way See full list

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे