लाइव न्यूज़ :

टोरेंट ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर टोरेंट गैस लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क के पहले चरण का उद्घाटन किया।

कंपनी ने कहा, "कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति का उद्घाटन किया, जिसके पहले सेट में 100 घरेलू कनेक्शन और एक औद्योगिक कनेक्शन शामिल हैं।"

बयान के मुताबिक, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोरेंट गैस के सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) और आठ सीएनजी स्टेशनों का भी शुभारम्भ किया। इससे गोरखपुर भौगोलिक क्षेत्र में टोरेंट के परिचालन वाले सीएनजी स्टेशनों की कुल संख्या 18 हो गई है।"

टोरेंट गैस को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) बोर्ड ने गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में सीजीडी नेटवर्क संचालित करने तथा सीएनजी और पीएनजी मुहैया कराने के लिए अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर