लाइव न्यूज़ :

Top 5 Stocks: JSL, हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत ये हैं आज के बेस्ट 5 स्टॉक, इतने फीसद देंगे रिटर्न

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 10:24 IST

आज अगर आप शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन 5स्टॉक में निवेश करके अच्छे रिटर्न बनाने का शानदार मौका है। लेकिन इसलिए आपको अगले 7 से 10 दिनों तक इन बताए हुए शेयर को होल्ड करना होगा और फिर इनकी आप बिक्री कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में आज बढ़त होने की उम्मीद बाजार में चाहे तो निवेशक इन्हें होल्ड कर सकते हैं या इनके बढ़ते भाव के साथ बिक्री कर सकते हैंइन 5 स्टॉक पर रखें नजर

Share Market: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि आज कई शेयरों के भाव में बढ़त होने की उम्मीद विश्लेषकों ने जताई है। लेकिन, इन सबके बीच आज बाजार का रुख क्या रहने वाला है, इसे लेकर खास ध्यान देना होगा। आज अगर आप शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन 5स्टॉक में निवेश करके अच्छे रिटर्न बनाने का शानदार मौका है। लेकिन इसलिए आपको अगले 7 से 10 दिनों तक इन बताए हुए शेयर को होल्ड करना होगा और फिर इनकी आप बिक्री कर सकते हैं।

सबसे पहले इस सूची में जेएसएल के शेयर की बारी आती है, इनकी मार्केट में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जेएसएल के एक शेयर को आप 662 रुपए में खरीद सकते हैं और लेकिन स्टॉपलॉस का खासा ध्यान रखना होगा, इसे आप 639 रुपए में निकाल सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहला टारगेट 685 रुपये और दूसरा टारगेट 705 रुपए रखना होगा। साथ ही सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 662.25 रुपये है। एक समेकन पैटर्न से ब्रेकआउट खरीदारों या विक्रेताओं द्वारा दूसरे पर जीत यानी बढ़त का संकेत देता है। 

इस क्रम में दूसरा स्टॉक सिगाची इंडस्ट्री के शेयरों में ब्रेकआउट रहेगा, जिसका मतलब है कि बाजार में बढ़ते भाव को खरीदने की संभावना ज्यादा है, आप इनके शेयरों को आप 90 रुपए में खरीद सकते हैं, जिसके लिए आपका स्टॉपलॉस 86 रुपए है, पहला टारगेट 94 रुपए और दूसरा टारगेट 98 रुपए रहने वाला है। यह जानकारी 5 पैसे वेबसाइट समाचार के अनुसार है और इसमें तेजी का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन, इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 89.95 रुपए है। इसके बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बात आती है, जिसके शेयर प्राइस में बढ़त रहेगी, इसे आप 542 रुपये में एक शेयर को खरीद सकते हैं, जिसका स्टॉपलॉस 520 रुपये तक रहने वाला है, तो आप फायदे में रहेंगे। इसके लिए पहला टारगेट 565 रुपये और दूसरा टारगेट 585 रुपये रहने वाला है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 541.6 रुपए रह सकता है। मांग में कमी का मतलब है कि स्टॉक शिखर पर है, इसके बाद आपूर्ति में कमी का मतलब है स्टॉक नीचे भी आ सकता है। 

वाबाग के शेयरों की गति मंद हो सकती है, जिसे देखते हुए इसके शेयरों को आप 800 रुपए में एक शेयर खरीद सकते हैं, इसे स्टॉपलॉस 768 रुपए, पहला टारगेट 832 रुपए और दूसरा टारगेट 864 रुपए रह सकता है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 800.45 रुपए है। 

वहीं, पीएनसीइंफ्रा शेयर गति धीरी ओर नेगिटेव रहने वाली है, लेकिन रिकवरी होने की कम उम्मीद है, इसके एक शेयर आप 447 रुपए में बेच सकते हैं, जिसके लिए स्टॉपलॉस 430 रुपए, पहला टारगेट 464 रुपए और दूसरा टारगेट 480 रुपए रहने वाला है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 447.00 रहने वाला है। इसमें पिछले एक महीने से बाजार में बढ़त बनी हुई है, जो 23 रुपए ज्यादा हो गया है।

इंट्राडे निफ्टी और बैंक निफ्टीवहीं, सबसे पहले इंट्राडे निफ्टी की बात करें तो उसके लिए पहला सपोर्ट लेवल 22,000 रहेगा, जबकि दूसरा सपोर्ट लेवल 21,930 रहेगा, इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 22,200 और दूसरा रेजिस्टेंस 22,300 रहने वाला है। इंट्राडे बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट लेवल 46,280 और दूसरा सपोर्ट लेवल 46,050 रहेगा। पहला रेजिस्टेंस 46,800 और दूसरा रेजिस्टेंस 47,050 रहगेा। 

इंट्राडे फिन निफ्टी का पहला सपोर्ट लेवल 20500, दूसरा सपोर्ट लेवल 20420 है और वहीं पहला रेजिस्टेंस 20700 है और दूसरा 20780 रेजिस्टेंस लेवल है। 

 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो