लाइव न्यूज़ :

तोमर ने की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों से चर्चा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ वीडिया कांफ्रेंस में इस क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार तोमर ने कहा कि सरकार देश में दूरस्थ अंचलों तक फूड प्रोसेसिंग सुविधाएं पहुंचाना चाहती है। उन्होंने उद्योगों से इसमें सहयोग की अपील की।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन की योजना (पीएलआई) के विस्तृत दिशानिर्देश बनाने के संबंध में इस बैठक में शामिल उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सुझाव लिए गए ताकि इसका अच्छे से क्रियान्वयन किया जा सकें। देश की विनिर्माण क्षमता व निर्यात बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की इस नई योजना से व्यापक लाभ होगा।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित अभियान में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग के साथ ही कृषि उत्पादन व किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

बैठक में नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीआईआई की फूड प्रोसेसिंग कमेटी के अध्यक्ष सुरेश नारायण, आईटीसी फूड्स के सीईओ व फिक्की की फूड प्रोसेसिंग कमेटी के अध्यक्ष हेमंत मलिक, आईटीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राजपूत, पीएचडी चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी अजय बैरी, आईसीसी के मयंक जालान, आल इंडिया फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुबोध जिंदल, संजीव डांगी, पेप्सिको इंडिया के विराज चौहान आदि ने सुझाव दिए।

बैठक में विभिन्न उद्योग संगठनों के अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार