लाइव न्यूज़ :

संकट में घिरी IL&FS के नवगठित बोर्ड की आज पहली बैठक,  ये दिग्गज होंगे शामिल

By भाषा | Updated: October 4, 2018 03:15 IST

आईएलएंडएफएस के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक आज होगी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कंपनी के लिए पुनरोद्धार योजना पर विचार किया जाएगा। 

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबरः संकटग्रसत आईएलएंडएफएस के नवगठित निदेशक की पहली बैठक संभवत: गुरुवार को हो सकती है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कंपनी के लिए पुनरोद्धार योजना पर विचार किया जाएगा। सरकार ने सोमवार को कर्ज के बोझ से दबी इस कंपनी का नियंत्रण सत्यम कंप्यूटर की तर्ज पर अपने हाथ में ले लिया। सरकार ने कंपनी के पुराने निदेशक मंडल को हटाकर बैंकर उदय कोटक की अगुवाई में नया बोर्ड बनाया है। 

बोर्ड के अन्य सदस्यों में सेबी के पूर्व चेयरमेन जी एन बाजपेयी, आईसीआईसीआई बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन जीसी चतुर्वेदी, आईएएस और जहाजरानी महानिदेशक मालिनी शंकर और विनीत नायर तथा वरिष्ठ आडिटर नंदकिशोर शामिल हैं। विनीत नायर को सत्यम कंप्यूटर के पुनरोद्धार का श्रेय जाता है। 

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड की प्राथमिकता कंपनी की वित्तीय स्थिति का आकलन करना और अगले 15 दिन में इसकी जानकारी सरकार को देने की होगी। एक सूत्र ने कहा कि सरकार ने समूह और उसकी करीब 160 अनुषंगियों की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) से जांच का भी निर्देश दिया है। 

एक अन्य सूत्र ने कहा कि बोर्ड संपत्तियों की बिक्री के जरिये नकदी जुटाने पर भी ध्यान देगा। बताया जाता है कि कंपनी के ऋणदाताओं को भी बोर्ड बैठक के नतीजों का इंतजार है। उसी के बाद वे कंपनी को और कर्ज देने पर विचार कर सकते हैं। 

इस बीच, आईएलएंडएफएस समूह की इकाई आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क ने बुधवार को कहा कि वह अपने तीन एसीडी ग्राहकों को 20.8 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक गई है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि यह सभी भुगतान 30 जून से 29 सितंबर, 2018 के दौरान किया जाना था। 

कंपनी ने कहा कि वह एनसीडी पर तीन ब्याज भुगतान क्रमश: 10.58 करोड़ रुपये, 6.95 करोड़ रुपये और 3.24 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही है। 

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित