लाइव न्यूज़ :

रेटिंग में हेरफेर को लेकर बार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है टाइम्स नेटवर्क

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारत के शीर्ष समाचार-पत्र प्रकाशक और टेलीविजन चैनल मालिक बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने सोमवार को कहा कि वह टीवी रेटिंग के हेरफेर में कथित भूमिका को लेकर बार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।

बीसीसीएल ने एक बयान में कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिक टीवी को अंग्रेजी समाचार श्रेणी में उसके समूह के टाइम्स नाउ न्यूज चैनल से आगे घोषित करने में कथित धोखाधड़ी को लेकर ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।

कंपनी ने कहा कि जुलाई 2020 की बार्क की फोरेंसिक रिपोर्ट तथा कई ईमेल व व्हाट्सएप चैट से बार्क के अधिकारियों के द्वारा टाइम्स नाउ की टीआरपी कम करने की बात स्पष्ट रूप से पता चलती है।

कंपनी ने कहा कि उसका चैनल टाइम्स नाउ लगातार सबसे आगे था, इसके बाद भी बार्क ने धोखा करके रिपब्लिक टीवी को सबसे लोकप्रिय चैनल बताया।

टाइम्स नेटवर्क ने बयान में कहा, ‘‘बार्क के इस अस्वीकार्य और अनुचित कार्य के कारण टाइम्स नेटवर्क को प्रतिष्ठा की हानि के साथ ही भारी वित्तीय नुकसान और अपूरणीय क्षति हुई है। टाइम्स नेटवर्क / बीसीसीएल उपलब्ध विकल्पों के आधार पर अपनी शिकायतों का निवारण नहीं किये जाने के चलते बार्क के खिलाफ सभी संभावित कानूनी कार्रवाइयों पर विचार कर रहा है।’’

टाइम्स नेटवर्क ने कहा कि वह आपराधिक व नागरिक कानूनों के प्रावधानों के अनुसार धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही शुरू करने का भी इरादा तय किया है।

टाइम्स नेटवर्क ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कई बार बार्क से स्पष्टीकरण की मांग की है, जिसे हर बार खारिज कर दिया गया।

टाइम्स नेटवर्क समाचार चैनलों ‘टाइम्स नाउ, ईटी नाउ और मिरर नाउ’ का प्रसारण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?