लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक के लिये मिली हैं तीन पेशकशें: आरबीआई गवर्नर

By भाषा | Updated: February 5, 2021 14:49 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि तीन निवेशकों ने संकटग्रस्त पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक की पुनर्संरचना के लिये प्रस्ताव प्रस्तुत किये हैं। दास ने कहा कि इन प्रस्तावों का मूल्यांकन चल रहा है।

पीएमसी बैंक के प्रशासक एके दीक्षित ने पिछले महीने बताया था कि तीन संभावित निवेशकों को उनके अंतिम प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिये एक फरवरी 2021 तक का समय दिया गया है।

आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सूचित किया गया है कि तीन अंतिम प्रस्ताव मिले हैं। मुझे यह बताया गया है कि पीएमसी बैंक स्वयं इन प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के बाद बैंक आरबीआई से संपर्क करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?