लाइव न्यूज़ :

फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, बिहार में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच वाहन ईंधन कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि के बाद अब बिहार में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

वाहन ईंधन के दाम दो दिन में दूसरी बार बढ़े हैं। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। बिहार एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 98.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है,वहीं डीजल 88.90 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु और लद्दाख के बाद अब बिहार के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है।

इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है।

ईंधन कीमतों में चार मई से 31 वीं बार बढ़ोतरी में पेट्रोल 8.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर