लाइव न्यूज़ :

विश्व हमारा बाजार है, मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान पर कहा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में किफायती, टिकाऊ और उपयोगी वस्तुओं की खोज की जा रही है और घरेलू और वैश्विक, दोनों स्तर पर अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक विशाल बाजार प्रतीक्षा कर रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो और जिनकी विश्व स्तर पर तारीफ हो।

मोदी ने प्रोफेशनल सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर एक पोस्ट में सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि इसमें गुणवत्ता पर उतना ही जोर है, जितका उत्पादन के पैमाने पर।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, दुनिया हमारा बाजार है। भारत के लोगों में क्षमता है। एक राष्ट्र के रूप में दुनिया भारत को भरोसेमंद देश मानती है।’’

उन्होंने कहा कि अपने लोगों की योग्यता और देश के भरोसे के साथ भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद दुनिया भर में पैठ बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सच्चा कदम होगा और वैश्विक समृद्धि को बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को राष्ट्रीय माप-पद्धति सम्मेलन में अपने संबोधन की मुख्य बातों को भी साझा किया, जहां उन्होंने भारतीय उत्पादों के लिए मात्रा के साथ ही गुणवत्ता पर भी जोर दिया था।

मोदी ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, ‘‘भारत कौशल और प्रतिभा का एक ऊर्जा केंद्र है। हमारे स्टार्ट-अप उद्योग की सफलता हमारे युवाओं के उत्साह को दिखाती है। नए उत्पादों और सेवाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के दोहरे सिद्धांत पर टिका हुआ है, और भारत अधिक उत्पादन करना चाहता है, लेकिन इसके साथ ही वह ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत सिर्फ अपने उत्पादों से वैश्विक बाजारों को भरना नहीं चाहता। हम चाहते हैं कि भारतीय उत्पाद दुनिया भर में लोगों का दिल जीतें।’’

उन्होंने विनिर्माताओं और उद्यमियों से कहा, ‘‘जब हम भारत में बनाते हैं (मेक इन इंडिया), तो हमारा उद्देश्य न केवल वैश्विक मांग को पूरा करना है, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता हासिल करना भी है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप किसी भी उत्पाद या सेवा में ‘जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ के बारे में सोचें।’’

लिंक्डइन एक सोशल मीडिया मंच है, जो खासतौर से करियर और व्यावसायिक पेशेवरों से संबंधित मंच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?