लाइव न्यूज़ :

शेयरों में उछाल से शीर्ष दस कंपनियों की बाजार हैसियत 1.40 लाख करोड़ बढ़ी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला बने रहने के साथ शीर्ष दस में से सात कंपनियों की बाजार हैसियत कुल मिला कर 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गयी। इनमें सबसे ज्यादा लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

सप्ताह के दौरान बीएसई30 सेंसेक्स कुल मिला कर 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़ गया।

लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल है।

एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 74,329.95 करोड़ बढ़ कर 12,94,038.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 22,943.86 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गयी और कंपनी की शेयर भाव के हिसाब से हैसियत 4,47,323.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,888.27 करोड़ रुपये उछल कर 5,57,835.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी की हैसियत 12,439.33 करोड़ रुपये सुधर कर 5,02,316.66 करोड़ रुपये, टीसीएस की 12,420.4 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,97,442.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 2,274.77 करोड़ रुपये चढ़ कर 3,36,032.83 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 133.87 करोड़ रुपये के सुधार के साथ 3,50,915.73 करोड़ रुपये हो गयी।

इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक का शेयर भाव के हिसाब से मूल्यांकन 8,015.87 करोड़ रुपये गिर कर 8,71,719.64 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनीलीवर का 6,684.48 की हानि के साथ 5,26,747.02 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,160.88 रुपये संकुचित हो सप्ताहांत 3,86,580.16 करोड़ रुपये पर आ गया।

मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रही। उसके बाद टीसीएस और एचडीएफसी बैंक का स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख